ना घोड़ी पर ना गाड़ी पर Assam का ये दूल्हा बारात लेकर पहुंचा बैलगाड़ी पर

न घोड़ी पर ना गाड़ी पर असम का एक दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा बैलगाड़ी पर जी हां हैरान करने वाली ये खबर असम की जहां शादी का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की काफी तारीफ भी की जा रही है। हर कोई वीडियो को देखकर बीते दिनों को याद कर रहा है। दरअसल वीडियो में एक बारात को दिखाया गया है। बारात में दूल्हा गाड़ी में नहीं बल्कि बैलगाड़ी में अपनी दुल्हन के घर पहुंचता है।असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव के सोनू ने महंगी गाड़ियों के बजाए बैलगाड़ी से बारात ले जाने का फैसला किया। इस फैसले के पीछे उनकी मंशा थी कि वो अपनी दादी के समय के रीति-रिवाजों को दुबारा जिंदा कर सकें।दरअसल, उनकी दादी के समय में शादियों में फिजूल खर्च और दिखावा नहीं होता था। सोनू अपने गांव और समाज में इस परम्परा को दुबारा जीवित करना चाहते हैं। सोनू कहते हैं कि उनकी दादी के जमाने से ये रिवाज चला आ रहा है, दादी के समय भी बैलगाड़ी से बारात जाती थी। सोनू का मानना है कि अगर तब शादियां इतनी सादगी से हो जाती थीं तो आज क्यों नहीं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EARlPE
कोई टिप्पणी नहीं