IPL: प्लेऑफ में बने रहने के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच भिड़ंत, ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

आईपीएल 2019 के 43वें मैच में गुरुवार (25 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। कोलकाता की टीम जहां लगातार 5 मैच हार चुकी है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में सिर्फ तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर खिसक गई है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसके लिए ये करो या मरो वाला मैच बन गया है।कोलकाता की टीम में बदलावलगातार पांच हार झेलने के बाद राजस्थान के खिलाफ मैच में कोलकाता की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकती है। खराब फॉर्म से जूझ रहे लोकी फर्ग्युसन और हैरी गर्नी की जगह कार्लोस ब्रेथवेट को मौका दे सकता है। साथ ही पिछले मैच में नहीं खेले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की भी टीम में वापसी हो सकती हैं।राजस्थान के लिए इन दो खिलाड़ियों का हो सकता है ये आखिरी मैचवहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स का ये सीजन का आखिरी मैच हो सकता है। वहीं लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्टन टर्नर को इस मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। दोनों टीमों की संभावित इलेवन इस प्रकार है-कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित इलेवन: क्रिस लिन, सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, यारा पृथ्वीराज, प्रासिध कृष्णा।राजस्थान रॉयल्स की संभावित इलेवन: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आचर्र, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W3cAQJ
कोई टिप्पणी नहीं