Breaking News

आईपीएल में असम के रियान पराग का धमाका, राजस्थान के लिए बनाए 43 रन


असम के रहने वाले क्रिकेटर रियान पराग ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 29 गेंद में धमाकेदार 43 रन बनाए। इसी के साथ शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया।राजस्थान ने 162 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसकी ओर से संजू सैमसन ने 35, इस सीजन में पहली बार कप्तानी कर रहे स्टीवन स्मिथ ने नाबाद 59 और रियान पराग ने 43 रन बनाए।यह नौ मैचो में राजस्थान की तीसरी जीत है जबकि 10 मैचों में मुम्बई को चौथी हार मिली है। मुम्बई इस हार के बावजूद तालिका में दूसरे और राजस्थान जीत के बावजूद सातवें स्थान पर है। मुम्बई की ओर से राहुल चाहर ने तीन विकेट लिए।इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही मुम्बई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट विकेट पर 161 रन बनाए। उसकी ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 65 रनों की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए।कौन हैं रियान परागगुवाहाटी के क्रिकेटर रियान पराग पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हैं। उन्हें राजस्थान के जयपुर में हुए आईपीएल निलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। पराग पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पराग दास और तैराक मिठू बारुहा के बेटे हैं। बचपन से ही रियान को प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर पिता द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। 17 वर्षीय पराग अपने पिता के सपनों का पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में आईपीएल नीलामी में खरीदा था। हालांकि वह नीलामी में सबसे सस्ते बिके खिलाड़ियों में से एक थे। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अबू नेचिम अहमद के बाद असम के दूसरे क्रिकेटर हैं। आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड के लिए 16 सदस्यीय टीम में चुने गए पराग ने युवा टेस्ट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाई थी। उनका जन्म असम के गुवाहाटी में 10 नवंबर 2001 को हुआ था।उन्होंने अपना ट्वंटी-20 डेब्यू असम की टीम में 2016-17 में किया था। 2017 में रियान इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेले थे। इसके बाद इनका चयन इंडियन टीम में 2017 एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए किया गया। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इनका डेब्यू 2017-18 में रंजी ट्रॉफी के लिए असम के टीम में हुआ। पिछले साल दिसंबर में इनका चयन 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए हुआ। इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सात मौचों में 248 रन बनाए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GoLHjN

कोई टिप्पणी नहीं