Breaking News

आईपीएल-12: राजस्थान ने मुम्बई को 5 विकेट से हराया


राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के 36वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया।राजस्थान ने 162 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसकी ओर से संजू सैमसन ने 35, इस सीजन में पहली बार कप्तानी कर रहे स्टीवन स्मिथ ने नाबाद 59 और रियान पराग ने 43 रन बनाए।यह नौ मैचो में राजस्थान की तीसरी जीत है जबकि 10 मैचों में मुम्बई को चौथी हार मिली है। मुम्बई इस हार के बावजूद तालिका में दूसरे और राजस्थान जीत के बावजूद सातवें स्थान पर है।मुम्बई की ओर से राहुल चाहर ने तीन विकेट लिए।इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही मुम्बई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट विकेट पर 161 रन बनाए। उसकी ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 65 रनों की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UJu9ZI

कोई टिप्पणी नहीं