10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ये है आयु सीमा

अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। सिक्किम लोक सेवा आयोग में कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 20 अप्रैल तक कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित प्रमुख जानकारियां और विवरण इस प्रकार हैं कुल रिक्त पदों की संख्या :- 20पद का नाम :- मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर (पुरूष) शैक्षणिक योग्यता :-आवेदनकर्ता को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा :-उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।महत्वपूर्ण तिथियां :-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैंं।आवेदन शुल्क :-जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 150 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा। चयन प्रक्रिया :-आवेदनकर्ताओं में से योग्य उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।ऐसे करें आवेदन :-जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट spscskm.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OHXVYk
कोई टिप्पणी नहीं