Breaking News

Sandisk ने पेश किया 1TB स्टोरेज वाला MicroSD कार्ड, जानें कीमत

नई दिल्ली: स्मार्टफोन में स्टोरेज की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां भी ज्यादा से ज्यादा स्टोरेज वाला हैंडसेट पेश कर रही हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 के दौरान एसडी असोसिएशन ने स्मार्टफोन्स के लिए ज्यादा स्टोरेज वाला मेमरी कार्ड लॉन्च किया है। इनमें micron और sandisk शामिल हैं। दोनों ही कंपनी ने इस इवेंट के दौरान 1 टीबी स्टोरेज वाला एसडी कार्ड पेश किया है।

यह भी पढ़ें: अगर आपके पास है आधार कार्ड तो हो जाएं खुश, मात्र 4,999 रुपये में मिल रहा ये स्मार्ट TV

Sandisk ने 1 टीबी स्टोरेज वाला एसडी कार्ड पेश किया है। इस एसडी कार्ड को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 160 एमबीपीएस तक की रीड स्पीड और 90 एमबीपीएस तक की राइट स्पीड दी गई है। साथ ही Micron ने भी अपने 1 टीबी स्टोरेज वाले कार्ड को लेकर दावा किया है कि इसमें 100एमबीपीएस की रीड स्पीड और 95 एमबीपीएस की राइट स्पीड दी गई है।

यह भी पढ़ें: 90 दिनों की वैधता के साथ Airtel ने 3 इंटरनेशनल प्लान किया लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त टॉकटाइम

MWC 2019 में कई स्मार्टफोन्स को ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इनमें लॉन्च हुए Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 Plus में यूजर्स स्टोरेज को 1 टीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इन माइक्रोएसडी कार्ड के कीमत की बात करें तो Sandisk के 1 टीबी स्टोरेज वाले कार्ड की कीमत 450 डॉलर यानी करीब 31,300 रुपये है। कंपनी ने 1 टीबी के अलावा 512 जीबी स्टोरेज का भी कार्ड पेश किया है, जिसकी कीमत 199.99 डॉलर करीब14,000 रुपये रखी गई है। इन दोनों कार्ड के लिए प्री-ऑर्डर की शुरुआत हो चुकी है और यह अप्रैल में मार्केट में उपलब्ध होगा। वहीं, Micron ने अपने एसडीकार्ड के कीमत की जानकारी अभी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: बिना पैसे के भी घर बैठे यहां से कर सकते हैं 60,000 रुपये की शॉपिंग, बस करना होगा ये छोटा सा काम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VwvGy5

कोई टिप्पणी नहीं