Redmi Go की कल पहली सेल, Jio यूजर्स को मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक
नई दिल्ली: Xiaomi के अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की कल यानी 22 मार्च को पहली सेल का आयोजन किया गया है। इसे ग्राहक Flipkart और ऑनलाइन साइट mi.com से खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को ग्राहक ऑफलाइन शाओमी के होम स्टोर से भी खरीद सकते हैं। बता दें कि कपनी ने फोन 19 मार्च को भारत में लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें- Vodafone का होली ऑफर, इन प्लान्स पर मिलेगा 100% कैशबैक
Redmi Go पर के लिए कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की है और इसके तहत जियो यूजर्स को 100GB डेटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। फोन में 3,000mAh की दमदार पावरफुल बैटरी दी गयी है।
यह भी पढ़ें- 28 दिनों की वैधता वाले Jio, Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान, देखिए लिस्ट
Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। हैंडसेट में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Xiaomi का फोल्डेबल smartphone इस दिन होगा लॉन्च, कीमत बेहद ही कम
फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ugRNgz
कोई टिप्पणी नहीं