Breaking News

Mahindra की इन गाड़ियों का इस्तेमाल करेगी CISF, हैंड ग्रेनेड का भी नहीं होगा असर

नई दिल्ली: scorpio के बाद अब महिन्द्रा की एक और गाड़ी देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की मदद करेगी। महिंद्रा ग्रुप ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए महिंद्रा मार्क्समैन (mahindra marksman) को लॉन्च किया है।

कंपनी ने सीआईएसएफ को शुरूआती तौर पर 6 आर्मर्ड व्हीकल महिंद्रा मार्क्समैन दिए हैं। आपको मालूम हो कि सीआईएसएफ (cisf) भारत के हवाई-अड्डों , समुद्रीपत्तनों , संवेदनशील सरकारी भवनों, परमाणु संस्थानों, विद्युत संयत्रों और विरासत स्मारकों को सुरक्षा प्रदान करती है।

इन हैचबैक कारों पर मिल रहा है लाखों रूपए की छूट, जानें किस पर है कितना ऑफर

कुछ ऐसी होगी महिन्द्रा मार्क्समैन-

  • महिंद्रा मार्क्समैन में कुल 6 लोगों के बैठने की क्षमता है। जिसमें दो सीट आगे और 4 सीट पीछे की तरफ लगी है। मार्क्समैन को स्कॉर्पियो के प्लेटफार्म पर डिजाइन किया है। यह अपनी आर्मर्ड बॉडी के कारण स्कॉर्पियो से काफी ज्यादा वजनी है।
  • ये गाड़ी 2.2 लीटर mHawk CRDe टर्बो डीजल इंजन और दूसरा 2.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड DI इंजन जैसे दो इंजन ऑप्शन में आती है। CRDe इंजन 120 बीएचपी की पावर प्रोड्यूस करता है जबकि DI इंजन 115 बीएचपी का पावर प्रोड्यूस करता है। दोनों इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
  • यह लाइट कॉम्बैट व्हीकल लेवल बी6 स्टैंडर्ड पर बेस्ड है। और छोटे हाथियारों के साथ ये दो हाथगोले के बराबर ब्लास्ट झेलने की क्षमता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TP9X8f

कोई टिप्पणी नहीं