Holi 2019: मोबाइल पानी में गिर जाए तो 1 मिनट में करें घर पर सही
नई दिल्ली: आज होली है और हर कोई रंगों के साथ अपनी फोटो और वीडियो बनाना पसंद करता है ताकि अपने खूबसूरत लम्हों को कैद कर सकें। लेकिन अगर आपका स्मार्टफोन होली के रंग की वजह से खराब हो जाए तो क्या करें। चलिए आज आपको कुछ ऐसी टिप्स देगें जिसकी मदद से आप अपने फोन को पानी पड़ने के बाद भी पहले की तरह नया बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 28 दिनों की वैधता वाले Jio, Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान, देखिए लिस्ट
- अगर होली खेलने के दौरान आपका फोन पानी में गिर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल को सूखे जगह पर रखें और उसे ज्यादा इधर-उधर न करें ताकि पानी फोन के अंदर न घुस सकें। इसके बाद उसे सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें।
- इसके अलावा पानी में मोबाइल गिरने पर उसके बटन और डिस्प्ले को भूलकर भी न टच करें। ऐसा करने से मोबाइल का फंक्शन ऑन हो जाएगा और डिवाइस का बोर्ड क्रैश हो सकता है। अगर हो सके तो मोबाइल को पोंछने के बाद सबसे पहले उसकी बैटरी को निकाल दें ताकि फोन ऑन न हो और उसे शॉट सर्किट से बचाया जा सके।
- इतना ही नहीं मोबाइल के सिम और एसडी कार्ड को भी तुरंत निकाल दें और उसके ट्रे को बाहर की तरफ ही रहने दें ताकि उसके अंदर गया पानी पूरी तरह से सूख जाए। मोबाइल को किसी सूखे कॉटन के कपड़े या फिर टिसू पेपर से भी पोछ सकते हैं। इसके अलावा वैक्यूम या फिर ड्रायर से भी उसे सुखाने की कोशिश कर सकते हैं।
- पानी में फोन जाने से उसके अंदर नमी आ जाती है और इसे दूर करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपने फोन को चावल के पैकेट में 4 से 5 घंटे रखना होगा ताकि फोन को नमी से बचाया जा सकें। बता दें कि चावल में हीग्रोस्कोपिक होता है जो नमी को आसानी से दूर कर देता । इसके अलावा सिलिका पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TNsiTl
कोई टिप्पणी नहीं