भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित होंगे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान

अभिनंदन वर्धमान की वतन की वापसी पर दिगंबर जैन साध्वी गुरु मां आर्यिका श्री 105 विंध्यश्री ने भी खुशी जताई है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, स्वागत है विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का। राष्ट्र व समस्त दिगंबर जैन समाज आपकी वीरता पर गर्व कर रहा है, हमारे सशस्त्र बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए यह एक प्रेरणा है और इसी के साथ वंदे मातरम कहते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाया। गुरुमां के इस उद्बोधन में समाज के सभी लोग मौजूद थे और पूरे वातावरण में अभिनंदन, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे।प्रवक्ता रोहित छाबड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया ने खड़े होकर अभिनंदन को सैल्यूट किया। उपाध्यक्ष मनोज सरावगी, मंत्री नरेंद्र गोधा, कोषाध्यक्ष किशोर अजमेरा एवं समस्त कार्यकारिणी के साथ ही समाज के संरक्षक रतनलाल सरावगी और वरिष्ठ सलाहकार महावीर सोगानी ने भी विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर खुशी जताई है।गुरुमां विंध्यश्री ने बताया कि दिगंबर जैन महासमिति द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि महासमिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। दिगंबर जैन महासमिति द्वार भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में मानवता, देश, धर्म व समाज के लिए असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत रुपए दो लाख इक्यावन हजार की राशि, प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान की जाएगी।यह प्रथम पुरस्कार देश का गौरव बढ़ाने वाले पराक्रमी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान सिमहैकुट्टी को देश की रक्षा, अदम्य साहस, पराक्रम व निष्ठा के लिए प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री दिगंबर जैन महासमिति विंग कमांडर अभिनंदन को बधाई देते हुए आज पुरस्कार की घोषणा दिल्ली में श्री दिगंबर महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिंद्र जैन ने की है। यह पुरस्कार दिल्ली में 17 मार्च को भगवान महावीर के जन कल्याणक महोत्सव के मौके पर दिया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xx63PA
कोई टिप्पणी नहीं