Breaking News

लोकसभा चुनावः देश के इस छोटे से राज्य में मोदी-राहुल सहित कई दिग्गज नेता करेंगे प्रचार


17वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सभाएं और रैलियों का दौर शुरू हो गया है। देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा-कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के इरादे से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य नेता त्रिपुरा में अगले हफ्ते चुनाव प्रचार करेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी यहां छह अप्रैल को दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने यहां नौ फरवरी को एक जनसभा संबोधित की थी और कई योजनाओं का शुभारंभ किया था।शाह और भाजपा महासचिव राम माधव भी यहां चुनाव प्रचार करेंगे, लेकिन शाह के दौरे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। राहुल गांधी त्रिपुरा में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले 20 मार्च को उन्होंने पश्चिमी त्रिपुरा के खुमुलवंग में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। त्रिपुरा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तापस डे ने कहा कि सोनिया गांधी, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।माकपा के सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार त्रिपुरा में वाम दलों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सरकार प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल, केरल और दक्षिण भारतीय राज्यों में जा सकते हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, केरल और कुछ अन्य राज्यों में भाजपा की तरफ से प्रचार करेंगे।त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों में, त्रिपुरा पश्चिम में मतदान पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को और त्रिपुरा पश्चिम में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FvPPhv

कोई टिप्पणी नहीं