हॉकी: मनदीप की हैट्रिक से भारत ने कनाडा को दी मात

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 28वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने चौथे मैच में बुधवार को कनाडा को 7-3 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए मनदीप ने 20वें, 27वें और 29वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। टूर्नामेंट के चार मैचों में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ भारतीय टीम अब 10 अंकों के साथ तालिका में मजबूती के साथ शीर्ष पर कायम है।भारतीय टीम की कनाडा के खिलाफ पिछले छह मैचों में यह चौथी जीत है। टीम ने इससे पहले एक ड्रॉ खेला था जबकि एक में उसे हार मिली थी। भारतीय टीम के लिए वरुण कुमार ने 12वें, मनदीप सिंह ने 20वें, 27वें और 29वें, अमित रोहिदास ने 39वें, विवेक प्रसाद ने 55वें और नीलकांता शर्मा ने 58वें मिनट में गोल किया। कनाडा के लिए मार्क पीयर्सन ने 35वें, फिन बोथरॉयड ने 50वें और जेम्स वेलेस ने 57वें मिनट में गोल किया।टूर्नामेंट में भारत की यह तीसरी जीत है। भारत ने पहले मैच में एशियाई चैम्पियन जापान को 2-0 से और मंगलवार को मेजबान मलेशिया को 4-2 से मात दी थी। भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत ने मुकाबले के 12वें मिनट में ही वरुण कुमार के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद मनदीप ने 20वें, 27वें और 29वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। अमित ने 39वें मिनट में टीम का पांचवा गोल दागा।आखिर में विवेक सागर ने 55वें और नीलकांता शर्मा ने 58वें मिनट में गोल कर भारत को 7-3 की जीत दिला दी। भारतीय टीम अब ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में शुक्रवार को पोलैंड के साथ खेलेगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FGaqRD
कोई टिप्पणी नहीं