Breaking News

मुश्ताक अली ट्रॉफीः छत्तीसगढ़ ने मिजोरम दर्ज की धमाकेदार जीत


सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने मिजोरम के खिलाफ 116 रन से बड़ी जीत हासिल की। हालांकि टीम सुपर लीग के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। शनिवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खलने उतरी छत्तीसगढ़ ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। ऋषभ तिवारी ने 85 रन की आक्रामक पारी खेली। जवाब में उतरी मिजोरम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। शाकिब और पवनदीप ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम को चार अंक मिले। सुपर लीग में हर ग्रुप से टॉप-2 टीमों को जगह मिलेगी। ग्रुप-डी से कर्नाटक और बंगाल ने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया है। छत्तीसगढ़ ने पहली बार इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले जीते है। पिछले साल टीम केवल एक ही मुकाबला जीत सकी थी। छत्तीसगढ़ के बाएं हाथ के ओपन बल्लेबाज ऋषभ तिवारी टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने कुल सात मैच में 59.50 की औसत से 357 रन बनाए। इसमें ऋषभ की चार अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। टी-20 में ऋषभ ने सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड भी ब्रेक किया। मिजोरम के खिलाफ खेले गए अंतिम दौर के मुकाबले में ऋषभ ने 85 रन की पारी खेली। इसके पहले उन्होंने इसी टूर्नामेंट में आंध्रप्रदेश के खिलाफ 81 रन की पारी खेलकर टी-20 में अपने करियर की बेस्ट इनिंग खेली थी। ऋषभ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में नंबर-1 पर काबिज है। छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात पारियों में 69.00 की औसत से 345 रन बनाए। हरप्रीत ने असम के खिलाफ 92 रन की नाबाद पारी खेलकर टी-20 में अपने करियर की बेस्ट पारी खेली। हरप्रीत तीन अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अमनदीप खरे और शशांक चंद्राकर ने भी टूर्नामेंट में उम्दा खेल दिखाया। इस टूर्नामेंट को आईपीएल की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों ने अच्छे हाथ दिखाए। लेकिन गेंदबाजी में हमारे खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। तेज गेंदबाज विशाल सिंह और शाकिब अहमद ने कुल सात पारियों में आठ-आठ विकेट लिए। वहीं पंकज राव और एश्वर्य ने सात-सात विकेट अपने नाम किए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C1YxTT

कोई टिप्पणी नहीं