पेट्रोल ख़त्म होने के बाद भी पेट्रोल पंप तक पहुंच जाएगी बाइक बस करें ये छोटा सा काम
नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है जब आपकी बाइक Bike का पेट्रोल इंडिकेटर Petrol Indicator ठीक तरह से काम नहीं करता है, ऐसे में बाइक का पेट्रोल Petrol कब खत्म हो जाता है आपको पता नहीं चलता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है और आपकी बाइक किसी सूनसान जगह में फंस जाती है तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं क्योंकि हम आपको ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं जिससे बाइक का पेट्रोल खत्म होने के बाद भी आप आसनी से इसे पेट्रोल पंप petrol pump तक पहुंचा सकते हैं।
Avan Trend E इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, माइलेज और फीचर्स जानने के लिए देखें वीडियो
ऐसे स्टार्ट करें अपनी बाइक
- अगर आपकी बाइक पेट्रोल ख़त्म होने के बाद बंद हो जाए तो सबसे पहले आप बाइक को स्टैंड हटाकर ज़मीन पर गिरा दीजिए। ऐसा करने से बचा हुआ पेट्रोल इंजन तक पहुंच जाता है। आपको तकरीबन 5 से 10 मिनट तक अपनी बाइक को ऐसे ही रहने देना है। इसके बाद जैसे ही आप बाइक स्टार्ट करेंगे ये तुरंत स्टार्ट हो जाती है।
- आजकल कई बाइक्स में चोक नहीं मिलता है लेकिन अगर आपकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाए और इसमें चोक लगा हो तो आप बड़ी ही आसनी से इसे तकरीबन 2 किलोमीटर तक ले जा सकते हैं, दरअसल चोक में थोड़ा पेट्रोल मौजूद रहता है और इसी से बाइक स्टार्ट हो जाती है।
- अगर इन तरकीबों के बावजूद बाइक स्टार्ट ना हो तो कुछ देर इसे स्टार्ट ना करें और ऐसे ही छोड़ दें, ऐसा करने के बाद आप जब बाइक स्टार्ट करते हैं तो इसके शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है।
इस बाइक की सिर्फ 200 यूनिट्स का होगा निर्माण, भारत में सिर्फ 5 लोग खरीद पाएंगे इसे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Fo7XKg
कोई टिप्पणी नहीं