400 किमी माइलेज वाली निसान लीफ है दुनिया की सबसे फेवरेट इलेक्ट्रिक कार, अब तक बिकीं 4 लाख यूनिट्स
नई दिल्ली: आजकल पेट्रोल-डीजल की कीमत और पर्यावरण के चलते इलेक्ट्रिक कारों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लगभग हर कंपनी इलेक्ट्रिक कार बना रही है लेकिन इतनी सारी इलेक्ट्रिक कारों में निसान लीफ का जलवा कुछ अलग ही है। निसान लीफ ने दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 2010 से लेकर अबतक निसान लीफ की 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर दी है।
टाटा की इस सेडान पर मिल रही है 1 लाख की छूट, 1 लीटर में चलती है 24 किलोमीटर
2010 में लॉन्च हुई इस कार की शुरूआत थोड़ी धीमी थी लेकिन हाल ही में इस कार ने कस्टमर्स को रिझाने में सफलता पाई। 2014 तक इस कार की सिर्फ एक लाख यूनिट ही बिकीं थी, जबकि दो लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने के लिए कंपनी को एक साल का और समय लगा। हालांकि पिछले साल तक कंपनी 3 लाख कारें बेच चुकी थी।
पिछले साल निसान लीफ को यूरोप की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार के तौर पर चुना गया, जिसके बाद यह नार्वे की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनीं
100 किमी का माइलेज देगी टाटा की छोटी इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल इंजन का भी मिलेगा ऑप्शन
चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें जिसकी वजह से ये लोगों को पसंद आ रही है-
- IDC कॉन्सेप्ट पर बेस्ड निसान लीफ में सिग्नेचर ग्रिल, स्वेप्ट बैक एलईडी हेडलैंप और नया बंपर दिया है जिसमें एलईडी लैंप लगे हैं।
- इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में 40kWh का बैटरी पैक है जो कार को 150 पीएस का पावर और 320Nm का टॉर्क प्रदान करती है। कार सिंगल चार्जिंग में 400 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
- एंटरटेनमेंट के लिए इस कार में फुली डिजिटल नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जिसके सेंटर कंसोल में 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
- कार में दी गई ई-पैडल टेक्नोलॉजी इसकी खासियत है। जो इस कार को ऑटोमैटिक स्पीड देने के साथ-साथ रोकता भी है। वो भी सिर्फ एक पैडल के इस्तेमाल से।
- 2017 में निसान लीफ का सेकंड जनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया था, जो भारत में बिकने वाली निसान माइक्रा की थीम पर ही बेस्ड थी।
कैटरीना ने खरीदी सुपर लग्जरी कार, फीचर्स और लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UNXBtF
कोई टिप्पणी नहीं