टाटा की इस सेडान पर मिल रही है 1 लाख की छूट, 1 लीटर में चलती है 24 किलोमीटर
नई दिल्ली: Tata Motors ने Tata Tigor को देश की सबसे सस्ती सेडान के तौर पर लॉन्च किया था। Dzire और Baleno को टक्कर देने वाली इस कार को लोगों ने इसके शानदार फीचर्स और परफार्मेंस के चलते हाथों-हाथ लिया। इस कार को अगर टाटा की बेस्ट प्रोडक्शन में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। टाटा अपनी इसी पापुलर और सक्सेसफुल कार पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। जिसकी वजह से टाटा की ये कार अब और भी सस्ती हो गई है।
टाटा मोटर्स टिगोर पर पूरे 1 लाख की छूट दे रही है। जिसके बाद ये कार 5.42 लाख रूपए यानि Maruti Baleno से 4,000 रुपये सस्ती हो गई है। baleno दिल्ली में 5.46 लाख रूपए मिलती है।
कैटरीना ने खरीदी सुपर लग्जरी कार, फीचर्स और लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने
तीन इंजन ऑप्शन में मिलती है ये कार-
भारत में टाटा टिगोर तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन शामिल है।
- टिगोर का पहला पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर का है। 3 सिलिंडर वाला यह इंजन 84 बीएचपी के साथ 115 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है।
- दूसरा पेट्रोल इंजन ऑप्शन है 1.2 लीटर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस इंजन का मोटर 112 बीएचपी की पावर के साथ 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
- वहीं 1.05 लीटर 3 सिलेंडर वाला डीजल इंजन 68 bhp की पावर और 140 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होगा।
- फीचर्स की बात करें तो टिगोर में कस्टमर्स के काम के सारे फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार को ABS अपडेट के साथ लॉन्च किया है।
-
Mahindra ने CISF के लिए बनाई नई गाड़ी, हैंड ग्रेनेड का भी नहीं होगा असर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HDiGnw
कोई टिप्पणी नहीं