Breaking News

भारत की सबसे सेफ SUV Tata Nexon पर मिल रहा सबसे तगड़ा डिस्काउंट

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) अपनी शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी tata nexon पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। इस समय देश में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद टाटा ने भी इसकी शुरुआत कर दी है। आइए जानते हैं टाटा की इस एसयूवी में कैसे फीचर्स हैं और कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा नेक्सन पेट्रोल वेरिएंट में 1198 सीसी का टर्बोचार्ज्‍ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 108.5 बीएचपी की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्‍पीड एएमटी गि‍यरबॉक्‍स से लैस होकर आता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी 17 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। डीजल वेरिएंट में 1497 सीसी का टर्बोचार्ज्‍ड डीजल इंजन दिया गया है जो कि 108.5 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्‍पीड एएमटी गि‍यरबॉक्‍स से लैस होकर आता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी 21.5 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। ये एसयूवी ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो टाटा मोटर्स की इस एसयूवी में एयरबैग्स, चारों पहियों में एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर और पावर लॉक जैसे फीचर्स दिए हैं। टाटा नेक्सन की खरीद पर 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 75 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है।

टाटा मोटर्स की इस एसयूवी ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग पाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। कारों के ऊपर किए जाने वाले क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सन ने क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए 17 में से 16.06 अंक हासिल किए। ये भारत की पहली ऐसी कार है जिसे अब तक सबसे ज्यादा अंक मिले थे। इस कार ने ये साबित कर दिया है कि भारत की कारों पर सेफ्टी को लेकर अब ज्यादा काम किया जा रहा है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो टाटा नेक्सन की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.16 से 10.59 लाख रुपये है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/car-news/bumper-discount-on-safest-suv-tata-nexon-4152914/

कोई टिप्पणी नहीं