Breaking News

लवलीना बरगोहाई समेत महिला मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए


एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंधाल ने सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को यहां सेमीफाइनल में जगह बनायी जिससे भारत के सोफिया ने बुल्गारिया में चल रहे 70वें स्टेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पांच पदक पक्के हो गए । पंधाल ने पुरुषों के 49 क्रिग्रा में यूक्रेन के नज़र कुरोतचिन को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी और अपने लिए पदक पक्का किया । इस प्रतिष्टित टूर्नामेंट के तीसरे दिन की समाप्ति पर भारत को चार महिला मुक्केबाजों ने भी पदक पक्के किए । लवलीना बरगोहाई ( 69 किग्रा ) ने ब्राजील की सोरेज बीटरिज को 5 -0 से हराकर महिला मुक्केबाजों में पहला पदक पक्का किया । इसके बाद मंजूरानी ने 8 किग्रा में इटली को बोनाती रोबर्टा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी गगह पक्की की । पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन निकहत जरीन ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेलारूस की बुरयाम को 5-0 से शिकस्त दी । महिला मुक्केबाजी में दिन के अंतिम मुकाबले में नीरज ने अमरीका की एमिलया मुरे को 5 -0 से हराकर पदक पक्का किया । सोनिया लाठेर को हालांकि 57 किग्रा में अमरीका की रोमिरेज़ यारिसेल से 1-4 से हार झेलनी पड़ी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://www.dailynews360.com/story/sports/women-boxers-including-lovlina-borgohain-made-medals-30644.html

कोई टिप्पणी नहीं