Breaking News

Santro और Alto पर मिल रहा है 60000 का डिस्काउंट, कौन सी कार खरीदेंगे आप

नई दिल्ली: आजकल कंपनियां कार की सेल बढ़ाने के लिए कोई न कोई ऑफर देती रहती है लेकिन ये ऑफर अगर मनचाही कार पर मिल जाए तो। जी हां फिलहाल ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग हर कंपनी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। लेकिन हम जिस कार के डिस्काउंट के बारे में आपको बताएंगे उस जानकर आप खुश हो जाएंगे । दरअसल santro और alto दोनो ही कारों पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है।

6 एयरबैग और इस खास फीचर के साथ लॉन्च हुई फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

आपको बता दें कि Santro की अक्टूबर 2018 में दोबारा वापसी हुई है। Hyundai अपनी Sकार के लेटेस्ट मॉडल पर35,000 रुपये की कीमत का फ्री इंश्योरेंस दे रही है। यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि 2018 Santro पिछले साल Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक थी।

भारतीय बाजार में Hyundai Santro का कंप्टीशन Maruti Alto से है। सैंट्रो की इस कंप्टीटर कार पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Maruti Alto K10 और Maruti Suzuki Alto 800 शामिल है। Maruti Alto K10 के मैनुअल वर्जन पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

मात्र 2.5 रूपए प्रति किमी खर्च में चलती है ये SUV और माइलेज 25 किमी

वहीं, Maruti Alto K10 के AMT वर्जन पर 60,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। बता दें कि मौजूदा Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.38 है, जो 4.24 लाख रुपये तक जाती है।

इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को कुल 53,000 रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, CNG फिटेड मॉडल पर कंपनी 43 हजार रुपए का ऑफर दे रही है।

महंगी बाइक्स को पछाड़ इस सस्ते स्कूटर ने फिर रचा इतिहास, बना 2करोड़ से ज्यादा लोगों की पसंद

हालांकि, अगर आपकी कार 7 साल से पुरानी है तो इस पुराने मॉडल पर 20,000 रुपये कंपनी की तरफ से पा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VhEw2O

कोई टिप्पणी नहीं