Nexon और Brezza की कीमत में मिल रही है Audi और Bmw जैसी लग्जरी कारें, जानें पूरी खबर
नई दिल्ली : कारों और पैसे का बहुत सीधा सा संबंध होता है। यानि जितना ज्यादा पैसा उतनी ही शानदार कार लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सन की कीमत में ऑडी और बीएमडबल्यू जैसी हाई एंड कारें मिल सकती है तो। विटारा ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए तक है। हम आपको इसी कीमत में सुपर लग्जरी कारों के ऑप्शन्स बता रहे हैं।
बीएमडब्ल्यू एक्स3- एक्स 3, एक्स1 से ज्यादा लग्जरी है। कीमतों की बात करें तो एक्स3 वर्तमान में 56 लाख रुपए की मिल रही है, जो ब्रेजा से कई गुना महंगी है। लेकिन जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि कारें जितनी महंगी होती है उनके फीचर्स उतने ही शानदार। एक्स3 के बारे में भी ये बात बिल्कुल सही है। सेकेंड हैंड कार मार्केट में 2010 मॉडल की बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव 20डी मिल रही है। 85 हजार किमी तक चल चुकी एक्स3 8.50 लाख रुपए में मिल रही है। एक्स3 में 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिल रहा है, जो 190 बीएचपी की पॉवर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका माइलेज डीजल पर 16.4 किमी और पेट्रोल पर 13.32 किमी प्रति लीटर है।
7 सीटर BMW X5 xDrive 30d कार के शौकीनों के लिए ख्वाब से कम नहीं। Bmw की सबसे महंगी कार BMW X5 का 2009 मॉडल सेकेंड हैॆंड मार्केट में मात्र 11 लाख रुपए तक कीमत में मिल रही हैं। एक्स5 में 2993 सीसी का 3.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 258 बीएचपी की पॉवर और 560 एनएम का टॉर्क देता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली यह एसयूवी 15.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इसमें 8 स्पीड 4 व्हील ड्राइव वाला गियरबॉक्स लगा है।
इसी तरह मर्सिडीज बेंज कार का 2009 का मॉडल आसानी से 10 लाख की रेंज में मौजूद है। यहां आपको बता दें कि इन कारों के साथ अच्छी बात ये होती है कि डेढ़- 2 लाख किमी के चलने तक इनकी गारंटी होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ByTp9z
कोई टिप्पणी नहीं