Breaking News

अगला लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीना : चिंगलेनसाना


असम इलेक्ट्रानिक मीडिया स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की और से आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान भारतीय हॉकी के उपकप्तान चिंगलेनसाना सिंह ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य देश के लिए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है । पहली बार ओलंपिक (रियो ओलंपिक) में भाग लेने वाले चिंगलेनसाना ने कहा कि खेल में फुटबॉल को काकी पंसद करता था, लेकिन मेरा गांव इंफॉल स्थित जासियोंग में सबसे अधिक हॉकी को लोग पसंद करते है । वहां पर हॉकी ही मुख्य खेल है । यहीं कारण रहा कि मैने हॉकी खेलना शुरू किया और 2005 मणिपुर सब जूनियर टीम में मुझे मौका मिला । उन्होंने कहा कि पहली बार 2007 में जूनियर आमंत्रित हॉकी प्रतियोगिता में देश से बाहर सिंगापुर में खेलने का मौका मिला । वर्तमान मुंबई में वेस्टन रेलवे में कार्यरत चिंगलेनसाना रियो ओलंपिक के बाद दो बार विश्वकप, दो बार एशियन गेम्स, दो बार राष्ट्रमंडल खेल तीन बार एशियन चैंपियनशिप, तीन बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं । अंतर्राष्टीय मैच में 15 गोल देने चाले चिंगलेनसाना का कहना है कि जब तक भारत में हॉकी के लिए पर्याप्त मैदान नहीं होंगे तब तक हॉकी में अच्छे दिन नहीं आने वाले हैं । उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर में सिर्फ तीन हॉकी (एस्ट्रो टर्फ ) के लिए मैदान हैं । मणिपुर में दो व गुवाहाटी में एक है । भारत में क्रिकेट के प्रति लोकप्रियता के सवाल पर 2014 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी ने कहा कि भारत में लोग क्रिकेट पसंद करेंगे इसके भी कई कारण है । क्रिकेट में भारत का दबदबा है भारत विश्व विजेता है । अगर भारत हॉकी में भी विश्व विजेता या ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत जाता है तब भारतीय लोग भी हॉकी को पसंद करेंगे । आज सम्मान समारोह के दौरान असम इलेक्ट्रानिक मीडिया स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत दास, महासचिव विपुल बर्मन, सलाहकार विष्णुराम नुनिसा व अभिरुचि के प्रमुख बोलेंद्र मोहन चक्रवर्ती उपस्थित थे ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SSrjQx

कोई टिप्पणी नहीं