Honda का महाधमाका, एक साथ लॉन्च हुईं ये 3 कारें
नई दिल्ली: शानदार लग्जरी कारों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में अलग पहचान बनाने honda कंपनी ने भारत में एक साथ अपनी तीन कारों Amaze, WR-V और Jazz का एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च किया है। तीनों कारों के एक्सक्लूसिव एडिशन टॉप मॉडल VX पर आधारित हैं। नई कारें दो कलर रेडिएंट रेड मेटेलिक और ऑर्किड वाइट पर्ल में पेश की गई हैं। नई कारों की कीमत इनके VX वेरियंट की तुलना में 12 हजार से 19 हजार रुपये तक ज्यादा है। चलिए आपको इन कारों के स्पेशल एडीशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Jazz एक्सक्लूसिव एडिशन सिर्फ पेट्रोल-ऑटोमैटिक में उपलब्ध है। इसमें एलईडी के साथ ब्लैक टेलगेट स्पॉइलर, स्पोर्टी अलॉय वील्ज, प्रीमियम ब्लैक सीट कवर्स, स्टेप इल्युमिनेशन गार्निस और एक्सक्लूसिव एडिशन का बैज दिया गया है। इसकी कीमत 9.22 लाख रुपये है, जो जैज के VX वेरियंट से 19 हजार रुपये ज्यादा है।
WR-V के एक्सक्लूसिव एडिशन की बात करें, तो इसमें एलईडी के साथ ब्लैक टेलगेट स्पॉयलर दिया गया है। इसमें अलावा इसमें अमेज की तरह प्रीमियम ब्लैक सीट कवर्स, स्टेप इल्युमिनेशन गार्निस और एक्सक्लूसिव एडिशन का बैज है। WR-V एक्सक्लूसिव एडिशन के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 9.34 लाख और डीजल वेरियंट की कीमत 10.47 लाख रुपये है।
Amaze एक्सक्लूसिव एडिशन में ब्लैक स्टिकर और ब्लैक सेंटर कैप के साथ स्पोर्टी अलॉय वील्ज, प्रीमियम ब्लैक सीट कवर्स और स्लाइड व कंसोल बॉक्स के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है । इसके अलावा कार पर स्टेप इल्युमिनेशन गार्निस और एक्सक्लूसिव एडिशन का बैज है। होंडा अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 7.86 लाख और डीजल वेरियंट की कीमत 8.96 लाख रुपये है। एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत अमेज VX वेरियंट से करीब 12 हजार रुपये ज्यादा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DjGF6w
कोई टिप्पणी नहीं