Breaking News

नाईटलाइफ के लिए काफी लोकप्रिय हैं ये शहर, अपना ट्रिप करें प्लान


युवा वर्ग अपनी नाईट लाइफ को भी अच्छे से एन्जॉय करना चाहता हैं। पहले तो सिर्फ भारत में मुंबई ऐसा शहर हुआ करता था। जहां लोग नाईट लाइफ एन्जॉय किया करते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ अब भारत के कई और ऐसे शहर है, जहां लोग नाईट लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। बैंगलोर बैंगलोर में इन दिनों नाईटलाइफ का प्रचलन से तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए बैंगलोर को पब कैपिटल ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। बैंगलोर का एमजी रोड युवायों के बीच पार्टी करने के लिए खासा लोकप्रिय है।गोवा युवाओं को गोवा के बीच ही नहीं बल्कि नाईट लाइफ भी काफी आकर्षित करती है। अगर आप गोवा में और पार्टी का फुल ऑन मजा लेना चाहते हैं तो अंजुना बीच जाना कतई ना भूले। कोलकत्ता कोलकाता को सिटी ऑफ ज्वाय के नाम से जाना जाता है। इस शहर को एक ऐसे शहर के रुप में देखा जाता है जो दिन में कुछ और होता है और रात में कुछ और। कोलकत्ता की लाइफ दिन में जहां बहुत अस्त व्यस्थ दिखता है वहीं रात इसकी हसीन हो जाती है। मुंबई मुंबई की नाईट लाइफ तो युवायों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां की नाईट लाइफ सिर्फ पब या डिस्क तक ही सिमित नहीं है। बल्कि आप मरीन-ड्राइव, चौपाटी बीच, नरीमन प्वाइंट और फोर्ट रोड और ड्राइविंग भी एन्जॉय कर सकते हैं। जयपुर जयपुर में आप ऐतिहासिक इमारतो के साथ नाईटलाइफ को भी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। नाईटलाइफ की रौनक बढ़ाते है यहां के मिडनाईट बाजार आदि।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G0ExVb

कोई टिप्पणी नहीं