पुलवामा शहीदों की श्रद्धांजलि में कांग्रेस नेताओं ने पार की बेशर्मी की सारी हदें

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए। पूरे देश में शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हो रहा है। ऐसा ही एक आयोजन उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित किया गया। इस समारोह में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बेशर्मी देखने को मिली। बड़ी बात यह थी कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे की मौजूदगी में यह बेशर्मी हुई।न्यूज एजेंसी एएनआई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शहीदों के लिए रखे गए श्रद्धांजलि समारोह में एक तरफ गाना गाया जा रहा है, दूसरी तरफ हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत खड़े हैं और उन पर कांग्रेस नेता नोट उड़ा रहे हैं।22 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के नाम पर रखा गया था। कार्यक्रम में आए वीरेंद्र रावत पर कांग्रेसियों ने जमकर नोट उड़ाए। कांग्रेसियों द्वारा आयोजित इस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि का मखौल बना दिया गया।कव्वाली के दौरान जमकर नोट उड़ाए गए। वहीं कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने के बजाय वीरेंद्र रावत हंसते और खिलखिलाते रहे। उन्होंने कहा यह एक श्रद्धांजलि सभा है और इस सभा के माध्यम से 56 इंच वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाना है।
#WATCH Congress party workers shower currency notes on Congress leader Virendra Rawat (Former Uttarakhand CM Harish Rawat's son), at tribute ceremony in Roorkee organised by the Party for the CRPF soldiers who lost their life in Pulwama terrorist attack. (22 Feb) pic.twitter.com/3NHn8aTCkB
— ANI (@ANI) 23 February 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VlOr7z
कोई टिप्पणी नहीं