Breaking News

भारत के सबसे बड़े झूठे नेता हैं राहुल गांधी, जानिए किसने दे दिया ये बयान


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि असम वर्तमान समय में तेज गति से विकास कर रहा है और यहां आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई है। इससे पहले उन्होंने खानापाड़ा स्थित पीडब्ल्यूडी प्रेक्षागृह में असम प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि राज्य में हत्या, लूटपाट, गैंडा हत्या आदि सभी मामले वर्तमान समय में नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि असम समझौते की छह नंबर धारा को क्रियान्वित करने के लिए गठित समिति के भंग होने के बावजूद पुनः समिति का गठन किया जाएगा। असमिया और असमिया भाषा को संरक्षित करने के लिए हम सभी तरह के आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में पूर्व प्रधनमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कितनी बार असम आए? यह किसी को याद नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन अगर बनता है तो भी यह सिर्फ स्वार्थ के लिए ही बनेगा, लेकिन दोबारा भाजपा सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान असम से भाजपा काफी अच्छी सीटों पर विजय हासिल करेगी। हमने किसानों से मिलकर उनसे बात की तथा उनसे परामर्श मांगे हैं। सभी के परामर्श के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है।वहीं शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस और असम गण परिषद (अगप) की आलोचना करने में पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम समझौते को क्रियान्वित करने और डॉ. भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने के मामले में कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश में अब तक के सबसे झूठ बोलने वाले सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। राफेल विमान को लेकर वे लगातार झूठ बोल रहे हैं। इसी के साथ ही चौहान ने राज्य में जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यजनक घटना करार दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tztDNT

कोई टिप्पणी नहीं