नई Alto का लुक देखकर उड़ जाएंगे होश, कम कीमत में करेगी लग्जरी कारों को फेल
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अपनी सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी ऑल्टो ( Maruti Suzuki Alto ) का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक कार को मॉर्डन बनाने पर काम कर रही है। आइए जानते हैं कैसी होगी नई ऑल्टो और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही पहले के मुकाबले ज्यादा शानदार होगा। सबसे खास बात ये है कि इस कार में नया BS VI इंजन दिया जाएगा। फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे जो कि इसे पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ बनाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार नई मारुति सुजुकी ऑल्टो 2019 के आखिर तक लॉन्च हो जाएगी। अब कंपनी को लगता है कि इसका लुक पुराना हो चुका है, जिसे नए अवतार में अपडेट करके लाना चाहिए। वर्तमान में ऑल्टो 2 पेट्रोल इंजन विकल्प में आती है। पहला 800 सीसी इंजन और दूसरा 1,000 सीसी इंजन ऑल्टो के10 में मिलता है। बाजार में इसी रेंज में रेनॉल्ट क्विड बिक रही है जो कि लुक में इसके मुकाबले बेहतर है, जिसको देखते हुए इसके लुक में काफी बदलाव होंगे। सेफ्टी की बात की जाए तो नई ऑल्टो ज्यादा सेफ और लेटेस्ट क्रैश टेस्ट नॉर्म्स के अनुसार होगी।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 ( maruti suzuki alto 800 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज दे सकती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 ( Maruti Suzuki Alto K10 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1 लीटर का इंजन दिया दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.07 किमी का माइलेज दे सकती है।
कीमत
कीमत कीमत की बात की जाए वर्तमान में ऑल्टो 800 सीसी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.63 से 3.9 लाख रुपये तक है। 1 लीटर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 3.38 से 4.24 लाख रुपये तक है। नए मॉडल की कीमत वर्तमान मॉडल से अधिक होगी, क्योंकि ये पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2S0J1Bz
कोई टिप्पणी नहीं