Breaking News

महिला हॉकी: स्पेन ने भारत को 2-2 के ड्रा पर रोका


भारतीय महिला हॉकी टीम और विश्व कप कांस्य पदक विजेता स्पेन के बीच चौथा मैच गुरूवार को 2-2 से ड्रा रहा। इस तरह यह सीरीज 1-1 से बराबर छूटी। भारतीय टीम ने स्पेन से पहला मैच 2-3 से गंवाया था जबकि दूसरे मैच में स्पेन से 1-1 से ड्रा खेला था। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 5-2 से शानदार जीत हासिल की। भारत के पास मैच में 2-0 की बढ़त के बाद मैच जीतने का शानदार मौका था लेकिन स्पेन ने वापसी कर मैच ड्रा करा लिया। भारत की तरफ से दीप ग्रेस एक्का ने आठवें और नवनीत कौर ने 26वें मिनट में गोल किये। स्पेन के लिए लूसिया जिमेनेज ने 35वें और क्लारा कार्ट ने 39वें मिनट में गोल किये। भारतीय टीम अब दो फरवरी को आयरलैंड से खेलेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sXXIWW

कोई टिप्पणी नहीं