Breaking News

इस फाइटर प्लेन ने लिया पुलवामा का सटीक बदला, 1 बार में बरसाता है 17 हजार किलो बम

नई दिल्ली: मंगलवार की सुबह जब लोग घरों से बाहर निकल रहे थे उसी वक्त इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में टैरर कैंप्स पर हमले की खबर आई। खबरों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज 2000 से विमानों से लगभग 1000 किग्रा विस्फोटक गिराए गए। भारत के इस कदम से जैश-ए-मुहम्मद के अल्फा कैंप को तबाह कर दिया गया है। इस हमले के लिए एयरफोर्स द्वारा मिराज-2000 विमानों का चयन करना भी एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर भारतीय सेना ने इस हमले के लिए मिराज 2000को ही क्यों चुना-

  • मिराज- 2000 फाइटर जेट को 1980 के दशक में फ्रांस से खरीदा गया था। मिराज एक फ्रेंच मल्टीपर्पज फोर्थ जेनरेशन सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है। जो एक घंटे में 2495 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
  • ये फाइटर प्लेन 60 किलोमीटर की रेंज तक हवा से हवा में मिसाइल दाग सकता है। इसके अलावा ये हवा से सीधे जमीन पर भी हमला कर सकता है। मिराज 2000 लेजर गाइडेड बम भी गिरा सकता है। मिराज 2000से एक साथ एक ही समय में 4 मिका मिसाइल, 2 मैजिक मिसाइल, 3 ड्रॉप टैंक्स को ले जाया जा सकता है।
  • आपको बता दें कि पाकिस्तान पर 1000 किग्रा बम बरसाने वाला ये फाइटर प्लेन एक बार में 17000 किलोग्राम ले जा सकता है।
mirage 2000
  • दरअसल मिराज 2000 हाई फायरिंग गन से लेकर मिसाइल तक से लैस है। डबल सीटर और सिंगल सीटर, इसके दोनों वर्जन हैं। इसके दोनों विंग पर भी वेपन सिस्टम मौजूद होते हैं।
  • मिराज 2000 लेजर गाइडेड बम भी गिरा सकता है।
  • फ्रांस में बनाए गए ये मिराज 2000 हर तरह के मौसम में दुश्मन को सबक सिखा सकता है।
  • आपको बता दें कि मिराज 2000 से ही 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन को सबक सिखाया गया था। कारगिल की लड़ाई में मिराज ने दुश्मन के ठिकानों पर लेजर गाइडेड बम दागे थे, जिससे अहम बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया था।
  • भारतीय सेना के अलावा ये लड़ाकू विमान फ्रांस, युनाइटेड अरब अमीरात और चीन की वायुसेना के बेड़े में भी शामिल है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U5P1WA

कोई टिप्पणी नहीं