TATA की इस सस्ती कार ने KWID को दी मात, 1 लीटर में देती है 27.28km का माइलेज
अगर आप कोई नई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको सबसे किफायती कार रेनॉल्ट क्विड को भी मात देने वाली टाटा की कार के बारे में बता रहे हैं। जी हां टाटा की सस्ती कार टाटा टियागो ने रेनॉल्ट क्विड को मात दी है। टाटा टियागो ने रेनॉल्ट क्विड से ज्यादा सेल करके नया रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कैसी हैं ये दोनों कार और कैसे हैं इनके फीचर्स।
साल 2018 में रेनॉल्ट क्विड की 66,815 यूनिट्स की बिकीं जो कि साल 2017 में 92,440 यूनिट्स थी। वहीं साल 2018 में टाटा टियागो की 92,286 यूनिट्स बिकीं जो कि साल 2017 में टाटा टियागो की 71,111 यूनिट्स थी।
टाटा टियागो ( Tata Tiago )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 85 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.05 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 70 पीएस की पावर और 140 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस की गई ये कार काफी ज्यादा शानदार है।
रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 999 सीसी की इंजन है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर बॉक्स वाली ये कार सिर्फ 13.09 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। माइलेज के मामले में ये कार काफी ज्यादा किफायती है और प्रति लीटर में 23.01 किमी का माइलेज देती है। इस कार में 28 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में टच स्क्रीन, पावर विंडो, एसी, फॉग लाइट, व्हील कवर और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयर बैग्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RSAWxX
कोई टिप्पणी नहीं