वुमेंस टी20 क्रिकेट 20 फरवरी से, पूर्वोत्तर से तीन टीमें खेलेंगी

छत्तीसगढ़ में पहली बार सीनियर वुमेंस टी20 लीग टूर्नामेंट होने जा रहा है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट कराने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को सौंपी हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 20 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और भिलाई के बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल सात टीमें छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड, सिक्किम और असम टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को आपस में 6-6 मुकाबले खेलने होंगे। टॉप की दो टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी। सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। टीम का चयन फरवरी के पहले हफ्ते में होगा। 6 लीग मुकाबले होंगे तारीख टीम 20 फरवरी छत्तीसगढ़-असम 21 फरवरी छत्तीसगढ़-हरियाणा 23 फरवरी छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र 26 फरवरी छत्तीसगढ़-नागालैंड 27 फरवरी छत्तीसगढ़-सिक्किम 1 मार्च छत्तीसगढ़-गुजरात
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DhCNEe
कोई टिप्पणी नहीं