Breaking News

JIO के इन 5 प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB डाटा के साथ मिलता है सबकुछ फ्री

नई दिल्ली: रिलायंस Jio के टेलीकॉम जगत में आने बाद अन्य कंपनियों में डाटा वार शुरू हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी जियो अपने बेहतरीन डाटा प्लान की वजह से यूजर्स के बीच छाया हुआ है। चानिए आज हम जियो के उन 4G डाटा प्लान पर चर्चा करेंगे, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 2GB डाटा मिलता है।

यह भी पढ़ें- OLX से शॉपिंग करना पड़ा महंगा, कस्टमर को लगा 1.40 लाख रुपये का चूना

जियो के 198 रुपए वाले प्लान प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4G डेटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा ग्राहकों को रोजाना 100SMS और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं जियो के 398 रुपए वाले पैक में हर दिन ग्राहकों को 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज फ्री मिलता है। इसकी वैधता 70 दिनों की है।

इसके अलावा जियो का 448 रुपए का भी प्लान है, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलता है। इसकी वैधता 84 दिनों की है। रिलायंस जियो का 498 रुपए वाला प्लान कंपनी का सबसे महंगा पैक है। इसकी वैधता 91 दिनों की है और इसमें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को अन्य पैक की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और हर दिन 100sms मिलता है।

गौरतलब है कि जियो का सबसे महंगा प्लान 1699 रुपये का है और इसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है और हर दिन 100 मैसेज व अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी साथ ही जियो के सभी प्रीमियम ऐप्स का इस्तेमाल फ्री में करने का ऑप्शन दे रही है। बता दें कि इस प्लान को दीवाली में पेश किया गया था, तब इसपर कंपनी 100 फीसदी का कैशबैक ऑफर दे रही थी, लेकिन अब यह ऑफर खत्म कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TGSBpN

कोई टिप्पणी नहीं