Breaking News

350 किमी का माइलेज देगी दुनिया की ये पहली हाइटेक Bike, जानें फीचर्स

यूएस बेस्ड बाइक निर्माता कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स ( Zero Motorcycles ) जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक का टीजर जारी कर दिया है, जिसे Zero SR/F का नाम दिया जाएगा।

ये एक नेकेड रोडस्टर बाइक होगी, जिसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये बाइक काफी ज्यादा पावरफुल होगी और इसमें कई शानदार फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस बाइक में फ्रंट अपसाइड डाउन फॉर्क्स, नए एलईडी हेडलैंप और डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए जाएंगे। पिछले साल की Zero Motorcycles ने नई रेंज की बैटरी के बारे में बताया था और 3 नई बैटरी जेडएफ14.4, जेडएफ7.2 और जेडएफ 3.6 को पेश किया था। अगर ग्राहक जीरो के ऑप्शनल जेड3.6 पावर टैंक को चूज करेंगे तो उसमें बड़ी बैटरी जेडएफ14.4 से बड़ी है। इस बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 350 किमी से ज्यादा की दूरी तय की जा सकती है। फिलहाल जीरो मोटरसाइकिल्स यहां नहीं बिकती हैं, लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है कि जीरो मोटरसाइकिल्स की कुछ बाइक्स यहां भी लॉन्च की जाएं।

भारत में फिलहाल ये दो बाइक सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं...
टीवीएस स्पोर्ट ( tvs sport ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 99.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 7.30 बीएचपी की पावर और 7.5 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 95 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम 41,905 रुपये से 49,618 रुपये तक है।

बजाज प्लेटिना ( Bajaj Platina ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 8.1 बीएचपी की पावर और 8.6 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 90 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 47,789 रुपये है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2shXOsl

कोई टिप्पणी नहीं