Breaking News

इस शहर में बरस रहा है कुदरत का प्यार, यादगार बन जाएगी आपकी ट्रिप


महाराष्ट्र के प्राचीन शहरों में से एक कोल्हापुर अपने इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी मशहूर है। यहां पर्यटकों के घूमने के लिए काफी कुछ है। यहां आपको करीब से नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी। वैसे तो पूरे दुनियाभर में कोल्हापुर के चप्पल मशहूर हैं। लेकिन इसके अलावा भी कोल्हापुर में कई ऐसी चीजें हैं जो देखने लायक हैं। महाराष्ट्र के इस शहर में इतनी चीजें हैं, जिससे पर्यटकों का दिल भर ही नहीं सकता।किसी भी जगह की पहचान उसके स्थानीय लजीज व्यंजनों से होती है। व्यंजन ही हर शहर को दूसरे शहर से अलग बनाते हैं। इसी तरह कोल्हापुर का मिसेल पूरे देश भर में फेमस है। कोल्हापुर में मिसेल के अलावा जो स्थानीय खाने में फेमस है वह है नॉन वेज, जिसमें तांबडा रस्सा शामिल है। यह मटन से बनी हुई एक डिश है। इसके अलावा मटन का आचार और कीमा राइस बॉल्स काफी फेमस है जिसका स्वाद चखने दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। इसके अलावा आप दाजिपुर वाइल्डलाइफ सैंचुरी घूम सकते हैं। दाजिपुर वाइल्डलाइफ सैंचुरी कोल्हापुर के खूबसूरत जगहों में से एक है। शहर से दूर इस सैंचुरी में आपको शुद्धता के साथ-साथ सूकून भी मिलेगा। इसके अलावा जंगली जन-जीवन को करीब से देख सकते हैं। इसके साथ ही आप महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। कोल्हापुर में मौजूद महालक्ष्मी मंदिर 18 शक्ति पीठों में से एक है। इसके साथ आप ज्योतिबा मंदिर भी जा सकते हैं।3214 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह मंदिर काफी मशहूर है। इस मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने के लिए सौ सीढ़िया चढ़नी पड़ती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G1bNvE

कोई टिप्पणी नहीं