चीन ने बनाई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ड्राइवर की आवाज से होगी एक्टिव
नई दिल्ली: आजकल हर कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल बना रही है लेकिन ये वाहन सामान्य गाड़ियों से महंगे होते हैं इसीलिए इन्हें खरीदना हर एक बस की बात नहीं होती। लेकिन हाल ही में चीन ने दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाई है। ORA R1 नाम की ये कार सिंगल चार्जिंग में 351km तक चलने में सक्षम है । इसकी कीमत $8,680 है यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 6 लाख रुपए। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है लेकिन कीमत कम होने के बावजूद लग्जरी, परफॉर्मेंस और कंफर्ट के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा। चलिए आपको बताते है इस कार की कुछ खास बातें-
250 रूपए हर दिन बचाकर खरीद सकते हैं लाखों की Maruti Swift, यहां जानें पूरा प्लान
- ग्रेट वॉल मोटर्स ने ORA R1 को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया है। जिसे कंपनी ने ‘ME’ प्लेटफॉर्म नाम दिया है। यह तीन इलेक्ट्रिक सिस्टम - मोटर, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से लैस है।
- ORA R1 3495 x 1660 x 1560mm डायमेंशन पर बेस्ड है जो स्पेशियस तो है ही साथ ही में ड्राइवर और पैसेंजर्स को हाई सिक्योरिटी भी देती है। इसकी बॉडी को 60% हाई स्ट्रेंथ स्टील पर डिजाइन किया गया है।
- यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से लैस है इसका इंजन सिर्फ 'हैलो ORA' बोलने भर से एक्टिव हो जाता है। Creta को टक्कर देगी Maruti की ये नई SUV, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
- यह 5 कलर मॉडल में उपलब्ध होगी जो टाइटेनियम व्हाइट, कैडेट ब्लू, स्काई ब्लू, टाइटेनियम व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन, कैडेट ब्लू और टाइटेनियम व्हाइट कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगी।
- डिजाइन के मामले में यह काफी सिंपल, यूनिक और क्यूट स्टाइल है जिसके फ्रंट में बड़े हेडलाइट है। इस कार के फीचर्स तो सामने आ चुके हैं लेकिन ये कार भारत में कब आएगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CXcwer
कोई टिप्पणी नहीं