बाइक सवार अक्सर करते हैं ये गलती जिसके चलते कम होने लगता है माइलेज
नई दिल्ली: आपको ये जानकार हैरानी होगी कि जितनी भी बाइक मार्केट में मौजूद हैं उन सभी का माइलेज इस बात पर निर्भर करता है कि राइडर कैसे बाइक चलाता है ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज्यादातर राइडर्स बाइक चलाते समय करते हैं जिसकी वजह से बाइक का माइलेज कम होने लगता है।
जल्दी-जल्दी ब्रेक लगाना
आपको बता दें कि अक्सर बाइक राइडर जल्दी-जल्दी ब्रेक लगाते हैं जिसकी वजह से इंजन गर्म होने लगता है और उसपर दबाव पड़ने लगता है और ऐसे में इंजन ज्यादा पेट्रोल का इस्तेमाल करता है। इस वजह से बाइक कम माइलेज देती है। आप जब बाइक चलाते हैं तो आपको इस बात का ख़ास ध्यान रखना चाहिए जिससे बाइक के इंजन पर दबाव ना पड़े।
ट्रिपलिंग ना करें
कई लोग दोस्ती-यारी में ट्रिपलिंग करके बाइक चलाते हैं, ऐसा करना बेहद ही खतरनाक है साथ ही इससे आपकी बाइक के इंजन पर जबरदस्त लोड पड़ता है और इंजन तो खराब होता ही है साथ ही बाइक का माइलेज भी कम होने लगता है ऐसे में बाइक चलाते समय आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कभी भी ट्रिपलिंग करके बाइक ना चलाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FgTguA
कोई टिप्पणी नहीं