Breaking News

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैचः त्रिपुरा-झारखंड मैच ड्रॉ


त्रिपुरा ने दूसरी पारी में 308 रन बनाने के बाद झारखंड के सामने यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में झारखंड के सामने जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि मैच के अंतिम दिन झारखंड अपनी दूसरी पारी में 21.5 ओवर में सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ समाप्त हो गया। त्रिपुरा ने सुबह अपनी दूसरी पारी की शुरूआत कल के दो विकेट पर 146 रन से आगे की थी। उदियन बोस 73 रन और निरूपम सेन चौधरी सात रन पर नाबाद थे। बोस हालांकि अपने शतक से नौ रन दूर रह गए, उन्हें 203 गेंदों में 13 चौके लगाकर 91 रन बनाए, जबकि चौधरी 14 रन पर आउट हुये। नौवें नंबर के बल्लेबाज नीलांभुज वत्स ने नाबाद 55 रन की अहम अर्धशतकीय पारी खेली। सीके नायुडू ट्रॉफी अंडर-23 मुकाबलावहीं लेग स्पिनर तेजस बरोका (38 रन पर 6 विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर सिद्धांत बंसल (25 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली ने मेजबान असम को सीके नायुडू ट्रॉफी अंडर-23 मुकाबले में आठ विकेट से हराकर छह अंक हासिल किए। नुरुल अमीन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में असम की दूसरी पारी 117 रन पर सिमट गई। तेजस बरोका ने छह और सिद्धांत ने तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को 44.3 ओवर में लुढ़का दिया। दिल्ली ने 16.4 ओवर में दो विकेट पर 72 रन बनाकर जीत अपने नाम की। सार्थक रंजन ने 21 रन बनाए। दिल्ली के अब सात मैचों से 27 अंक हो गए हैं और उसका आखिरी मुकाबला तमिलनाडु से डिंडीगुल में होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F5tyID

कोई टिप्पणी नहीं