अब कतर जाने के लिए नहीं चाहिए वीजा, प्लान करें अपना ट्रिप

अगर आप थाईलैंड या बाली जैसी उन्हीं पुरानी जगहों पर बार-बार जाकर बोर हो चुके हैं तो फिर इस बार कतर की ओर रुख करें। अरब प्रायद्वीप में बसा कतर, खाड़ी के ताज का वो अनोखा नगीना है, जहां हर कदम पर बेहद दिलचस्प अनुभव आपका इंतज़ार कर रहे हैं।अब आप जा सकते हैं कतर वो भी बिना विज़ा के। कतर जाने के लिए इससे अच्छा समय पहले कभी नहीं था क्योंकि आप वीज़ा के झंझट में पड़े बिना विदेश यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। घूमने के लिए आपको कतर जैसा सुंदर और विविधताओं से भरा कोई दूसरा देश नहीं मिलेगा। कतर की सांस्कृतिक विविधता और शानदार पर्यटन अनुभव ही इस देश की पहचान है। कई खूबसूरत बीच, कदम-कदम पर पसरे मनोरम दृश्य, प्राचीन शिल्पकला के चकित कर देने वाले नमूनों और कई छुपी हुई बेमिसाल जगहों से मिलकर बना है यह स्वर्ग जैसा शानदार देश। यहां आप द पर्ल, कटारा कल्चरल विलेज, सूक वाकिफ, डेज़र्ट कैंप्स इत्यादि खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। कतर जाना अब न केवल सबसे ज़्यादा आसान है बल्कि यहां सभी के लिए करने और देखने को कुछ न कुछ मौजूद है। यहां आकर दिन कैसे निकल जाएंगे आपको पता ही नहीं चलेगा। तो कतर की यात्रा पर आइए और इस जादू को खुद देखिए, महसूस कीजिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ALVcrl
कोई टिप्पणी नहीं