Breaking News

कूच बिहार ट्रॉफीः नागालैंड की टीम ने बिहार को दी शिकस्त


सोविमा (नागालैंड) में हुए कूच बिहार ट्रॉफी में नागालैंड ने बिहार को 169 रनों से पराजित किया। बिहार को जीत के लिए 291 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन बिहार दूसरी पारी में 121 रनों पर सिमट गई। बिहार ने अपनी पहली पारी में 89 रन बनाए थे। नागालैंड ने पहली पारी में 190 रन एवं दूसरी पारी में 189 रन बनाए। खेल के दिन तीसरे दिन बिहार ने बिना किसी नुकसान के 17 रन से आगे खेलना शुरू किया। बिहार को पहला झटका 26 रन पर लगा, जब निशित कुमार आदित्य की गेंद पर बोल्ड हुए। निशित ने 10 रन बनाए। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर बिहार का विकेट गिरता चला गया। पूरी टीम 75.2 ओवर में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्कोर कार्ड देख कर यही लगता है कि कुछ बल्लेबाज ने विकेट पर टिकने का जरूर प्रयास किया पर उनके बल्ले से रन नहीं बने। पीयूष कुमार सिंह ने 123 गेंद का सामना करते हुए सर्वाधिक 34 रन, बलजीत सिंह बिहारी ने 120 गेंद खेल कर 14 रन बनाए। हर्ष राज ने आठ रन, आकाश राज ने सात रन, रिषभ राकेश ने 58 गेंद में 22 रन, सूरज कश्यप ने नौ रन, कप्तान अपूर्वा आनंद ने एक रन, अमोद यादव ने 16 गेंद में 15 रन बनाए। नागालैंड की ओर से आदित्या ने 54 रन देकर छह विकेट, मुकुल ने 32 रन देकर चार विकेट चटकाए। बिहार का अंतिम मैच पुडुचेरी के खिलाफ 21 जनवरी से पुडुचेरी में खेला जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HqRzwu

कोई टिप्पणी नहीं