Breaking News

हिमाचल के इस टूरिस्ट प्लेस की दीवानी है दुनिया


हिमाचल में कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं लेकिन शोजा घाटी की बात ही कुछ और है। फिल्मों में दिखने के अलावा यहां हर साल विदेशों से लाख की तादाद में टूरिस्ट आते हैं। यह बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो सेराज घाटी में है। अगर आपको पहाड़ों से लगाव है तो यहां जरूर जाएं। शोजा के आसपास कई खूबसूरत जगह हैं जो पर्यटकों के दिल में बसती हैं। शोजा के वाटरफॉल प्वाइंट टूरिस्टों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप प्रकृति की गोद में आ गए हैं। इस जगह को घूमें बिना हिमाचल की यात्रा अधूरी है। यह जगह शोजा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा आप यहां जलोरी भी घूम सकते हैं। यहां आकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपको रोमांच पसंद है तो यहां जरूर जाएं। इसके अलावा आप रघुकुल किला भी देख सकते हैं। यह टूरिस्ट डेस्टिनेशन सेरोल्सार झील से कुछ ही दूरी पर है। यह एक किला है जो अब खंडहर में तब्दील हो गया है लेकिन बड़ी तादाद में आज भी टूरिस्ट यहां आते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HtLaRk

कोई टिप्पणी नहीं