Breaking News

एएफसी एशियन कप: भारत का सपना हुआ चकनाचूर, बहरीन से हारकर हुआ बाहर


एएफसी एशियन कप 2019 के राउंड-16 में पहुंचने का भारत का सपनवा सोमवार को टूट गया। दरअसल, शारजाह स्टेडियम में खेले गए गए करो या मरो मुकाबले में भारत को बहरीन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। बहरीन की तरफ से खेल के आखिरी लम्हों (90+1) में निर्णायक गोल जमाल रशीद ने किया और भारतीय टीम को एशियन कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।इस जीत के साथ ही बहरीन चार अंक हासिल करके राउंड-16 में पहुंच गई है। थाईलैंड के खिलाफ शानदार आगाज करने वाले भारतीय टीम की शुरुआत बेशक शानदार रही, लेकिन अपने दोनों मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। बता दें कि ग्रुप ए में यूएई पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर, जबकि बहरीन और थाईलैंज 4-4 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, भारतीय टीम 3 अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर रही। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले, जिसमें 1 में जीत, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरित रहा। खेल के शुरुआत से ही बहरीन, भारतीय टीम पर हावी नजर आ रही है। वह लगातार आक्रमण कर रही थी, लेकिन पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। वहीं, खेल के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ टक्कर देखने को मिली। दोनों के पास कई मौके भी आए, लेकिन टीमें सही समय में उसे भुना नहीं सकी। मगर इंजरी टाइम (90+1) में बहरीन ने पेनल्टी पर शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बहरीन की तरफ से यह निर्णायक गोल जमाल रशीद ने किया। सबसे खास बात है कि शारजाह स्टेडियम में होने वाला यह मैच भारतीय फुटबॉल टीम के लिए स्वर्णिम वर्षों (1951 से 64 तक) के बाद सबसे अहम था, जिसमें करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के देश के लिए सबसे ज्यादा 107 मैच खेले और उनके रिकॉर्ड की बराबरी तो की लेकिन मैच में जीत नहीं दिला सके।बता दें कि भारत ने बहरीन से अभी तक आठ मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और वो भी अक्टूबर 1979 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में 2-0 से मिली जीत है। इसमें शब्बीर अली ने दोनों गोल दागे थे। बहरीन ने छह मौकों पर जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FtFUvl

कोई टिप्पणी नहीं