Breaking News

इन 7 वजहों से ब्लास्ट हो जाता है अच्छे से अच्छा मोबाइल, बचने में मदद करेंगे ये तरीके

नई दिल्ली: इन दिनों मीडिया में एक खबर चल रही है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग की मोबाइल फोन फटने से मौत हो गई। इससे पहले भी ऐसे कई खबरें सुनने को मिलती है कि इस कंपनी का फोन ब्लॉस्ट हो गया तो उस कंपनी का मोबाइल फट गया। लेकिन कभी ध्यान दिया है कि आखिर क्यों मोबाइल ब्लास्ट करता है। अक्सर ऐसा होता है कि मोबाइल के ब्लास्ट होने पर हम कंपनी को ब्लेम करते हैं , जबकि मोबाइल के ब्लास्ट होने के पीछे कहीं न कहीं हमारी भी सबसे बड़ी गलती होती है। आइए आज हम इससे बचने के उपाय आपको बताते हैं।

  1. अक्सर ऐसा होता है कि हम सोने के दौरान अपना स्मार्टफोन या फीचर फोन ही तकिए के नीचे या फिर बगल में रख के सोते हैं, लेकिन ऐसा करना काफी खतरनाक है क्योंकि इससे डिवाइस का टेंपरेचर बढ़ता है और डिवाइस पर दबाव भी पड़ता है, जिससे ऐसी घटानाएं होती है।
  2. ज्यादातर लोग अपने मोबाइल को पॉकेट में रखते हैं जैसे- शर्ट, टी-शर्ट या बनियान की जेब में। ऐसे में अगर फोन ब्लास्ट होता है तो सीधे आपके हार्ट पर असर होता है और हार्ट अटैक से आपकी मौत हो जाती है। इसलिए पॉकेट में मोबाइल को रखने से बचें।
  3. इसके अलावा देखने को मिलता है कि लोग अपने फोन को रातभर चार्जिंग पर लगा देते हैं। तो बता दें कि ऐसा न करें क्योंकि इससे न सिर्फ आपको नुसान होगा बल्कि फोन और बैटरी दोनों लाइफटाइम कम हो जाएगी।
  4. कई बार ऐसा होता है कि ऑफिस या किसी जगह पर अचानक से फोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो हम दूसरे से चार्जर मांग कर मोबाइल चार्ज करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए और अपने ओरिजनल चार्जर से चार्ज करना चाहिए।
  5. मोबाइल पर ज्यादा देर बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे फोन काफी गर्म हो जाता है, जिससे बैटरी पर काफी असर पड़ता है। ऐसी स्थिती में भी फोन ब्लास्ट हो सकता है इसलिए फोन के गर्म होने पर बात करना बंद कर दें और फोन के नॉर्मल होने का इंतजार करें।
  6. आज के समय में हर कोई पावर बैंक का इस्तेमाल करता है,लेकिन सस्ते पावर बैंक आपके मोबाइल को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा ब्रांडेड और ट्रस्टेड कंपनियों के पावर बैंक यूज करें।
  7. मोबाइल को कभी भी कवर में लगाकर चार्ज न करें क्योंकि ऐसा करने से उसका टेंपरेचर बढ़ जाएगा और नए से नए मोबाइल की बैटरी डैमेज हो सकती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GTV1zP

कोई टिप्पणी नहीं