नागालैंड ने बिहार को जीत के लिए 274 रन का दिया लक्ष्य

सोविमा नागालैंड में चल रहे कूच बिहार में दूसरे दिन बिहार की टीम 89 रन पर सिमट गई। नागालैंड को पहली पारी के आधार पर 101 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में अपूर्वा ने आठ विकेट लेकर नागालैंड को 190 रन पर ऑल आउट कर दिया। बिहार को इस मैच में जीतने के लिए 291 रनों का लक्ष्य मिला। 66 रन पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी बिहार की टीम का शेष छह विकेट सोमवार के स्कोर में मात्र 23 रन ही जोड़ सकी और पूरी टीम 89 रन बना कर ऑल आउट हो गई। बिन्नी, पीयूष,आकाश, निशित और अमोद यादव शून्य पर और हर्ष राज 31 रन, ऋषभ राकेश ने 30 रन, सूरज 11 रन, अपूर्वा दो और साबिर खान चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि शिवम् शून्य पर नाबाद रहे। पहली पारी के आधार पर नागालैंड की टीम को 101 रनों की बढ़त प्राप्त हुआ। दूसरी पारी में नागालैंड का पहला विकेट 55 रन के स्कोर पर गिरा। लेकिन अपूर्वा की सधी हुई स्पिन गेंदबाजी के सामने नागालैंड की पूरी पारी 189 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार बिना नुकसान के 17 रन पर खेल रहा है। पीयूष 11 रन और निशित 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। बिहार को जीत के लिए 274 रन बनाने हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QQWXsr
कोई टिप्पणी नहीं