Breaking News

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 228 पदकों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर, मणिपुर की महिलाओं ने दिखाया दम


मेजबान महाराष्ट्र 228 पदकों के साथ पुणे में रविवार को सम्पन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 की पदक तालिका में टॉप पर रहा। हरियाणा को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला।महाराष्ट्र ने कुल सबसे अधिक 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य पदक जीते। हरियाणा ने कुल 178 पदक मिले। उसके खाते में 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य आए।दिल्ली ने 136 पदक जीते, जिनमें 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य शामिल हैं। कर्नाटक को 77 पदक मिले। उसने 30 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य जीते। इसी तरह तमिलनाडु को कुल 87 पदक मिले। उसके खाते में 27 स्वर्ण, 35 रजत तथा 25 कांस्य आए।उत्तर प्रदेश ने 23 स्वर्ण, 25 रजत और 40 कांस्य पदकों के साथ कुल 88 पदक जीते। इसके बाद पंजाब (72), गुजरात (39), पश्चिम बंगाल (44) तथा केरल (58) का स्थान है।इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की दो युवा लड़कियों, नोरेम बेबी चानू (गर्ल्स अंडर -17, 52 किग्रा) और हू अंबेशोरी देवी (गर्ल्स अंडर -17, 57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते और उनकी टीम को तीन कांस्य पदक के अलावा दो अन्य रजत पदक मिले।भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इन खेलों में 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T2ICuU

कोई टिप्पणी नहीं