टी-ट्वंटी पर इस टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन, महज 22 रनों पर ऑल आउट हुई टीम

बिहार की अपूर्वा (9 रन देकर पांच विकेट) के पंच से अंडर-23 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम मात्र 22 रनों पर धराशाई हो गई और बिहार ने यह मैच दस विकेट से जीत लिया। एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड (पालम) पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 12.5 ओवर में 22 रनों पर सिमट गई। जवाब में बिहार ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2M8BwCi
कोई टिप्पणी नहीं