Breaking News

इसी महीने खरीद लें Maruti Suzuki की कारें वरना 2019 में पछताना पड़ेगा, जानें क्यों

देश की नंबर वन ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) जल्द ही अपनी कारों की कीमत में इजाफा कर रही है। फिलहाल कंपनी ने ये नहीं बताया कि किस कार की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा, लेकिन इजाफा किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी की कारों की कीमत में इजाफा कमोडिटी कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में वृद्धि के प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के लिए वह जनवरी से किया जाएगा। भारत में मारुति सुजुकी की ऑल्टो जैसी सस्ती और सियाज जैसी महंगी कारें आती हैं।

मारुति सुजुकी सियाज ( Maruti Suzuki Ciaz )
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सियाज में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर डीजल में 28.09 किमी का माइलेज देती है। दूसरे पेट्रोल वेरिएंट इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1373 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 91.1 बीएचपी की पावर और 130 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर पेट्रोल में 20.73 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी सियाज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.19 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी आॅल्टो 800 ( Maruti Suzuki Alto 800 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 796 सीसी का 12-वी एफ8डी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6000 आरपीएम पर 47.3 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार काफी बेहतरीन है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली ये कार काफी ज्यादा दमदार है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज देती है। वहीं ये कार सीएनजी में 33.44 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.51 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी बलेनो ( Maruti Suzuki Baleno )
इंजन और पावर की बात की जाए तो बलेनो में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 83.1 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार डीजल में 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और पेट्रोल में 21.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.38 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EdlB4F

कोई टिप्पणी नहीं