असम में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटे प्रिंस मलिक का स्वागत

स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के तहत असम के गुवाहाटी में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र प्रिंस मलिक ने यूपी-17 में शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता जीतकर स्कूल पहुंचने पर छात्र को संस्था की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में मंगलवार को संस्था के प्रबंधक गुलशन राय संगल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस मलिक को प्रबंधक गुलशन राय संगल ने मेडल पहनाकर स्वागत किया। मौके पर खेल शिक्षक नरेश तोमर, उप प्रधानाचार्य मलूकचंद, अरविंद कुमार, वसीम खान, मुदित गर्ग मौजूद रहे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RAWqvY
कोई टिप्पणी नहीं