ISL-5: पहले स्थान की लड़ाई लड़ेंगे नार्थईस्ट और बेंगलुरू

पिछले साल की उपविजेता बेंगलुरू एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अभी तक शानदार खेल दिखाती आई है। वह आठ मैचों में अजेय रही है, जिनमें से सात मैचों में उसे जीत मिली है।अगले मैच में हालांकि उसे सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि उसका सामना नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी से उसी के घर इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होगा। नार्थईस्ट युनाइटेड के कोच एल्को स्काटोरी बेंगलुरू के अजेय क्रम को तोडऩे के लिए दोगुने उत्साहित होंगे। मेजबान टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में है, खासकर अपने घर में। घर में खेले गए अभी तक चार मैचों में से उसे सिर्फ एक में जीत मिली है, लेकिन स्काटोरी को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है क्योंकि उनकी चाहत लीग के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले 20 अंकों के मार्क से आगे जाने की है।उनकी टीम के लिए हालांकि यह किसी भी तरह से आसान नहीं होगा क्योंकि उसे लगातार मैच खेलने हैं। इस मैच में स्काटोरी अपने स्टार खिलाड़ी बार्थोलोमेव ओग्बेचे पर काफी हद तक निर्भर रहेंगे। ओग्बेचे इस समय गोल्डन बूट की रेस में हैं। स्काटोरी ने कहा, मुझे लगता है कि बेंगलुरू के पास बढ़त है (कार्यक्रम के कारण), लेकिन उनके पास उनका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिकू नहीं है यह उनके लिए बुरी खबर है। बेंगलुरू ने हालांकि बताया है कि वह मिकू के बिना भी मैच जीत सकती है। उन्होंने अभी तक सिर्फ छह गोल खाए हैं इसलिए उनके डिफेंस को तोडऩा आसान नहीं होगा। मिडफील्ड में जोस लेयूडो और रोवलिन बोर्जेस के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी क्योंकि उनको दिमास डेलगाल्डो और एरिक पार्टालू के जोड़ी का सामना करना है।वहीं अगर बेंगलुरू की बात की जाए तो उसने घर से बाहर चार मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल करते हुए 100 फीसदी रिकार्ड बनाया है। मिकू बेंगलुरू की टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान सुनील छेत्री, उदांता सिंह ने जिम्मेदारी को संभाला है। बेंगलुरू के कोच कार्लस कुआड्राट गोल के सामने टीम के एकजुट प्रदर्शन से काफी खुश होंगे। वहीं राहुल भिके और निशू कुमार जैसे खिलाडिय़ों ने गोल कर टीम की जीत में अहम रोल निभाया है। इसी एकजुट प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरू प्ले ऑफ की रेस में आगे बढ़ रही है। कुआड्राट ने कहा, नार्थईस्ट ने इस सीजन शानदार खेल खेला है। इस सीजन मैंने उनके जितने मैच देखे हैं उन्हें देखकर मैं कह सकता हूं कि पर्दे के पीछे काफी काम चल रहा है। वह शानदार काम कर रहे हैं और आप उनके खिलाडिय़ों के चयन को देख लिजिए। उन्होंने कुछ अच्छे खिलाड़ी खरीदे हैं। आप देख सकते हैें कि इसी कारण क्लब आगे बढ़ रहा है।घर से बाहर बेंगलुरू हालांकि कुछ भटकती दिखी है और घर से बाहर खेले गए आखिरी तीन मैचों में एक गोल खाया है। स्काटोरी ने निश्चित तौर पर अपना होमवर्क किया होगा और अब यह उनके खिलाडिय़ों की जिम्मेदारी है कि वह अपना काम करें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zHy6Br
कोई टिप्पणी नहीं