त्रिपुरा को हराकर उत्तर प्रदेश ने नाकआउट के लिए मजबूत किया दावा

अंकित राजपूत के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन यहां त्रिपुरा फालोआन के बाद महज 60 रन पर समेट कर पारी और 384 रन से जीत दर्ज की। इस जीत से उत्तर प्रदेश को बोनस अंक सहित सात अंक मिले और उसने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी सात विकेट पर 552 रन बनाने के बाद घोषित की थी। इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम ने सोमवार को पहली पारी में चार विकेट पर 33 से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान स्मित पटेल की 47 रन की पारी के बावजूद टीम 108 रन पर आल आउट हो गयी। जीशान अंसारी ने 33 रन देकर तीन जबकि राजपूत और सौरव कुमार ने दो-दो विकेट लिये। पहली पारी में 444 रन की बढ़त लेने के बाद उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को फालोआन कराया। दूसरी पारी में त्रिपुरा की स्थिति और खराब रही और राजपूत (25 रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 25 ओवर में 60 रन पर सिमट गयी। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये राणा दत्त (22) ही दोहरे अंक में पहुंच सके। उत्तर प्रदेश के लिए इम्तियाज अहमद ने भी 12 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके। उत्तर प्रदेश के लिए दोहरा शतक लगाने वाले प्रियम गर्ग (206) मैन ऑफ द मैच रहे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2rU9wJj
कोई टिप्पणी नहीं