कूच बिहार ट्रॉफी में 91 रन पर सिमटा मिजोरम

कूच बिहार ट्रॉफी मैच में मिजोरम की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। थैनजुला ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 123 रन बना लिए थे। मिजोरम पर 32 रन की लीड हो चुकी है, जबकि अभी तीन दिन का खेल बाकी है।काशीपुर के हाईलेंडर स्पोर्टस एकेडमी में चल रही चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी मैच के पहले दिन मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान का निर्णय सही साबित नहीं हो सका और पूरी टीम 60.5 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के साहिल के 15 व डिना के 14 रन के सिवाय छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। उत्तराखंड की ओर से जगमोहन नगरकोटी ने 29 रन देकर चार विकेट, सुमित ने नौ रन देकर दो विकेट व जन्मेजय ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में उतरी उत्तराखंड की टीम ने खेल समाप्ति तक 29 ओवर में 123 रन बना लिए थे। टीम की शुरुआत अच्छी रही। आर्यन सेठी 26 रन व अवनीश सुधा 20 रन पर आउट हो गए। संयम अरोरा 56 व गौरव नौ रन बनाकर नाबाद रहे। मिजोरम की ओर से साहिल ने 19 रन देकर एक विकेट व तनजुला ने 16 रन देकर एक विकेट लिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AXF2un
कोई टिप्पणी नहीं