Breaking News

कूच बिहार ट्रॉफी: मिजोरम 91 रन पर ऑलआउट, उत्तराखंड ने बढ़ाई बढ़त


कूच बिहार ट्रॉफी मैच में मिजोरम की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। सर्वाधिक रन थैनजुला ने 23 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने पहले दिन खेल समाप्त होने पर दो विकेट पर 123 रन बना सकी। इस आधार पर मिजोरम पर 32 रन की लीड हो चुकी है, जबकि अभी तीन दिन का खेल बाकी है।हाईलेंडर स्पो‌र्ट्स एकेडमी में चल रही चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी मैच के पहले दिन सोमवार को मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि कप्तान का निर्णय सही साबित नहीं हो सका। पूरी टीम 60.5 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। साहिल 15 रन, डिना 14 रन बना सके। जबकि छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। उत्तराखंड की ओर से जगमोहन नगरकोटी ने 29 रन देकर चार विकेट, सुमित ने नौ रन देकर दो विकेट व जनमेजय ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में उतरी उत्तराखंड की टीम ने खेल समाप्ति होने तक 29 ओवर में 123 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी रही। आर्यन सेठी 26 रन व अवनीश सुधा 20 रन पर आउट हो गए। संयम अरोरा 56 व गौरव नौ रन बनाकर नाबाद रहे। मिजोरम की ओर से साहिल ने 19 रन देकर एक विकेट व तनजुला ने 16 रन देकर एक विकेट लिया। मैच रेफरी परिमल, मैच अंपायर एस शंकर व गजानन वशिष्ट, फोर्थ अंपायर नवीन जोश, ऑनलाइन स्कोरर एपी ¨सह व वैभव थे। इस मौके पर मुख्य चयन कर्ता फिरोज, एकेडमी के प्रबंधक संजय ठाकुर, राजेंद्र सक्सेना, संजय भट्ट, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SvEYZX

कोई टिप्पणी नहीं